मार्च 24, 2026 12:27 अपराह्न

printer

अमेरिका के टेक्सास में हुआ एनर्जी रिफाइनरी में जोरदार विस्फोट, किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं

अमेरिका के टेक्सास में कल पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो एनर्जी रिफाइनरी में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने आसपास के निवासियों को घर के अंदर ही रहने का आदेश जारी किया। विस्फोट के बाद घना काला धुआं और आग की लपटें देखी गईं, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। आपातकालीन बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

किसी भी जहरीले रिसाव की जांच के लिए वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। टेक्सास परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को रिफाइनरी के पास स्थित स्टेट हाईवे 87 और 82 से बचने की सलाह दी है। वैलेरो पोर्ट आर्थर रिफाइनरी अमरीका की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो प्रतिदिन 435 हजार बैरल ईंधन का उत्पादन करती है। इससे लगभग 770 लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।