मार्च 25, 2026 3:21 अपराह्न

printer

चैत्र नवरात्रि में माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्रिकुटा पहाड़ियां “जय माता दी” के जयकारों से गूंज रही हैं। नवरात्रि के शुरुआती दिनों में ही 24 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और कटरा से भवन तक जाने वाले मार्ग पर तीर्थयात्रियों की निरंतर आवाजाही बनी हुई है।

सुरक्षित और सुगम तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों, चिकित्सा दल और सहायक कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को पंजीकरण के बाद यात्रा करने और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला