मार्च 21, 2026 5:21 अपराह्न

printer

त्रिपुरा राज्य में शीघ्र ही एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने घोषणा की है कि राज्य में शीघ्र ही एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अगरतला के प्रज्ञा भवन में दंत चिकित्सकों, नर्सिंग और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ करने के लिए व्यापक कार्य योजना पर काम कर रही है ताकि लोगों को चिकित्‍सा के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। डॉ. साहा ने कहा कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल विकास के दृष्टिकोण को ध्‍यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्‍साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि नए त्रिपुरा के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला