मई 2, 2025 4:51 अपराह्न

printer

वेव्स-2025 में शनिवार को मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर वर्ष 2024-25 के आंकड़ों से संबंधित एक हैंडबुक जारी होगी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय मुंबई में आयोजित वैश्विक मीडिया संवाद शिखर सम्‍मेलन वेव्स में कल मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर वर्ष 2024-25 के आंकड़ों से संबंधित एक हैंडबुक जारी करेगा।

 

    यह हैंडबुक मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर समयबद्ध, विश्वसनीय, प्रामाणिक और व्यापक डेटा संकलित करने के सरकार के प्रयासों का हिस्‍सा है।

 

मंत्रालय ने कहा है कि मीडिया और मनोरंजन दोनों ही सेवा क्षेत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने की अपार क्षमता है।