भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। परिवीक्षाधीनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में भारतीय पुलिस सेवा का अपना एक महत्व है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था केवल शासन का आधार नहीं है यह आधुनिक राज्य का आधार है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि चूंकि भारत का लक्ष्य आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छूना है, इसलिए आईपीएस अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आर्थिक विकास और सामाजिक विकास केवल वहीं संभव है जहां कानून का शासन कायम है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के बिना प्रगति एक अर्थहीन शब्द बन जाता है।