चीन के भारतीय दूतावास में चीनी नर्तकों के एक समूह ने ‘आदि काव्य – प्रथम काव्य’ नामक नृत्य नाट्य की प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति प्रख्यात चीनी विद्वान जी शियानलिन द्वारा रामायण के अनुवाद पर आधारित है। चीन के भरतनाट्यम कलाकार जिन शानशान द्वारा निर्देशित इस नाट्य प्रस्तुति में 50 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अधिकतर चीन के राजनयिक समुदाय के सदस्य शामिल थे। भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रदीप कुमार रावत इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके स्थान पर ब्रिटेन में वर्तमान भारतीय राजदूत विक्रम दोरैस्वामी पदभार ग्रहण करेंगे।
बीजिंग में यह नृत्य नाट्य प्रस्तुति तीसरी बार हुई है। पहली बार इसे पिछले साल जनवरी में प्रस्तुत किया गया था। पिछले साल दूतावास ने ‘संगमम – भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम’ विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया था।