मार्च 25, 2026 1:28 अपराह्न

printer

जम्मू और कश्मीर में सुचारू रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है और राजनीति प्रभावी रूप से कार्य कर रही है: तस्लीमा अख्तर

कश्मीर में आतंकी पीड़ितों के संगठन की अध्यक्ष और मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा अख्तर ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में पाकिस्तान के दावों का कड़ा खंडन किया। मीडिया से बातचीत में अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoJK) भारत का अभिन्न अंग है और दोनों क्षेत्रों के शासन और अधिकारों में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर में आम लोगों को बुनियादी अधिकार तक उपलब्ध नहीं हैं और वहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अभाव है। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान में कोई मौलिक अधिकारों की बात करता है, तो उसे जेल भेज दिया जाता है।

अख्तर, ने भारतीय प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर में सुचारू रूप से  लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है और राजनीति प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला