अप्रैल 13, 2025 6:58 अपराह्न | India | India and Russia | Russia

printer

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को लेकर नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली का आयोजन

भारत-रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए आज नई दिल्‍ली में एक साइकिल रैली आयोजित की गई। इस रैली में तीन सौ से अधिक लोगों ने भागीदारी की। साइकिल रैली में 1941 से 1945 के महान देशभक्ति युद्ध में रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का भी स्‍मरण किया गया।
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं।

रूसी दूतावास ने बताया कि रूस तथा भारत की रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्‍यापार तथा प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के गहरे संबंधों में निहित है।