मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 23, 2025 4:20 अपराह्न

printer

नई दिल्‍ली में महिला शांति सैनिकों के लिए लोबल साउथ के परिप्रेक्ष्‍य में महिला शांति सैनिकों की भूमिका विषय पर सोमवार को सम्मेल होगा

महिला शांति सैनिकों के लिए ग्‍लोबल साउथ के परिप्रेक्ष्‍य में महिला शांति सैनिकों की भूमिका विषय पर अपनी तरह का पहला सम्‍मेलन कल नई दिल्‍ली में शुरू होगा। दो दिन के इस सम्‍मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय और संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैन्‍य केंद्र के सहयोग से किया है।

 

    सम्‍मेलन में ग्‍लोबल साउथ से शांति सेना में योगदान करने वाले 35 देशों की महिला शांति सैनिकों के हिस्‍सा लेने की संभावना है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस सम्‍मेलन में प्रमुख भाषण देंगे।

 

     संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव, शांति संचालन विभाग, जीन-पियरे लैक्रोइक्स और संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक क्रिश्चियन सॉन्डर्स द्वारा किया जाएगा। वे सम्मेलन में शांतिरक्षा क्षेत्र से संबंधित अन्य प्रासंगिक हितधारकों के साथ शामिल होंगे।

 

    भाग लेने वाली महिला शांति सैनिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला