अप्रैल 11, 2026 4:24 अपराह्न

printer

युद्धविराम पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विश्वास व्यक्त किया है कि हाल ही में घोषित युद्धविराम पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा। गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्‍य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने बढ़ते व्यवधानों और अस्थिरता के बावजूद आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू रूप से चलाने के सऊदी लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना की। श्री गोयल ने मौजूदा संघर्ष के दौरान सऊदी अरब में हुए हमलों की निंदा की और भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब के प्रयासों की सराहना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला