मार्च 24, 2026 2:09 अपराह्न

printer

जापान की सहायता से बन रहा है 700 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल: मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा

मिजोरम के मुख्यमंत्री, लालदुहोमा ने कहा कि राज्‍य में स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है और आइजोल के ज़ेमबॉक में 700 करोड़ रुपये की लागत से जापान की सहायता से कैंसर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है।

चुनाव प्रचार अभियान में श्री लालदुहोमा ने उनकी सरकार के पहले दो वर्ष के कार्यकाल में हुए तीव्र विकास कार्यों का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि आइजोल सिविल अस्पताल में भी एक ट्रॉमा सेंटर खोला गया है और अस्‍पताल में कई अन्‍य उन्‍नत चिकित्‍सा सेवाओं का निर्माण कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि ज़ेमबॉक में क्षेत्रीय पैरामेडिकल और नर्सिंग विज्ञान संस्थान का विस्तार करके इसे एक सौ बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जा रहा है।