मार्च 27, 2026 9:29 पूर्वाह्न

printer

उत्तरी जापान के होंशू प्रांत में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया

उत्तरी जापान के होंशू प्रांत में यामाडा से लगभग 122 किलोमीटर पूर्व में कल रात 6 दशमलव 5 तीव्रता का भूकंप आया। जापान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप लगभग साढ़े नौ से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप के झटके उत्तर-पूर्वी जापान के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।इसके बाद 4 दशमलव 3 से 4 दशमलव 9 तीव्रता के पांच झटके आए। तत्काल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।