मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 18, 2024 8:10 अपराह्न | kerala-mpox

printer

केरल के मलप्पुरम ज़िले में 38 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि

केरल में मलप्पुरम जिले के मंजेरी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 38 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल ही में दुबई से आए व्यक्ति के नमूने में वायरल संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में मंकीपॉक्स का यह पहला मामला है।

 

    राज्य सरकार ने सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में अलग वार्ड बनाए गए हैं। मंकीपॉक्स से निपटने के लिए नोडल चिकित्सा अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

 

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को वर्ष 2022 में और पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला