मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 20, 2025 8:13 पूर्वाह्न | Maharashtra | Pune

printer

महाराष्ट्र के पुणे में आज से आयोजित की जा रही है 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता 

 
 
9वीं एशिया आर्थिक वार्ता आज से महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जा रही है। एशिया आर्थिक वार्ता भू-अर्थशास्त्र पर विदेश मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम ‘ट्रैक 1.5 वार्ता’ का हिस्‍सा है। तीन दिन का यह कार्यक्रम पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। वार्ता का विषय विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान रखा गया है। इस वार्ता में भू-अर्थशास्त्र के प्रमुख समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन, साइबर सुरक्षा की आर्थिक अनिवार्यताएं और हिंद महासागर क्षेत्र तथा ब्लू इकोनॉमी के पहलू शामिल हैं। 
 
 
बैठक का उद्देश्य आर्थिक विखंडन की जटिलताओं को दूर करना और लचीलेपन तथा पुनरुत्थान के तरीकों की पहचान करना भी है। एशिया आर्थिक वार्ता 2025 में देश-विदेश के राजनीतिक नेता, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद, नीति निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ एक साथ मिलकर विचार-विमर्श करेंगे।