मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 25, 2025 1:48 अपराह्न

printer

942 कर्मियों को गणतंत्र दिवसः2025 के अवसर पर वीरता और सेवा-पदक से सम्मानित किया गया

पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवाओं के कुल 942 कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से  95 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

 

यह पदक जीवन, संपत्ति बचाने, अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में वीरता और विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किया जाता है।

 

इसके अलावा, एक सौ 1 विशिष्ट कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सात सौ 46 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिला है।