राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 93 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मी हैं, जिनमें 11 को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाना शामिल है। इनमें एक मरणोपरांत सहित दो कीर्ति चक्र, तीन मरणोपरांत सहित 14 शौर्य चक्र, एक सेना पदक वीरता बार, सात मरणोपरांत सहित 66 सेना पदक, दो नौसेना पदक और आठ वायु सेना पदक शामिल हैं।
मेजर मंजीत और नायक दिलावर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। कीर्ति चक्र साहसी कार्यों और आत्म-बलिदान के लिए दिया जाता है।
𝐆𝐚𝐥𝐥𝐚𝐧𝐭𝐫𝐲 𝐀𝐰𝐚𝐫𝐝𝐬 ||
राष्ट्रपति #DroupadiMurmu ने 76वें #गणतंत्रदिवस की पूर्व संध्या पर 11 मरणोपरांत सहित सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी।#RepublicDay2025 | #RepublicDayWithAkashvani | #GallantryAwards pic.twitter.com/I66DaIyxqY
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 25, 2025
राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों को 305 रक्षा अलंकरण से सम्मानित करने को भी मंजूरी दी। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल, पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।