मार्च 27, 2026 5:56 अपराह्न

printer

संकटग्रस्‍त महिलाओं की सहायता के लिए पूरे देश में 926 वन स्टॉप केन्‍द्र कार्यरत- सरकार

सरकार ने कहा है कि संकटग्रस्‍त महिलाओं की सहायता के लिए पूरे देश में 926 वन स्टॉप केन्‍द्र कार्यरत हैं। लोकसभा में आज महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बताया कि इन केंद्रों में 13 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की जा चुकी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसके लिए कई विधायी तथा नीतिगत कदम उठाए गये हैं। 
 
श्रीमती ठाकुर ने बताया कि मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत पुलिस थानों में 15 हजार से अधिक महिला सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 14 हजार से अधिक केंद्रों का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारी कर रही हैं।
 
ये केन्‍द्र चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता और मनोसामाजिक परामर्श जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करते हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला