राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 92,376 ग्राम पंचायतों ने सभासार ऐप का उपयोग किया: पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह

पंचायती राज मंत्रालय ने आज बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 92 हजार 376 ग्राम पंचायतों ने स्वचालित बैठक सारांश के लिए सभासार ऐप का उपयोग किया है।

पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में बताया कि मंत्रालय इसकी कार्यक्षमताओं के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

श्री सिंह ने बताया कि सभासार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और ग्राम पंचायतें इसे नियमित ग्राम सभा और पंचायत बैठकों के लिए धीरे-धीरे अपना रही हैं।

सभासार एक एआई- आधारित एप्लिकेशन है, जो ग्राम सभा और पंचायत बैठकों की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग को स्वचालित रूप से टेक्स्ट में बदलता है। यह इस वर्ष 14 अगस्त को प्रारंभ किया गया था।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला