इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर रात भर हमले किए। यह लेबनान पर इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला है। हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। लेबनानी सेना ने कल पहली बार इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की। इसमें लेबनानी सेना के दो सैनिकों की मौत हो गई।
इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान के तेल क्षेत्रों पर संभावित इजरायली हमलों के संबंध में बातचीत की। उन्होंने ईरान के परमाणु केंद्रों पर किसी भी हमले का विरोध किया।