मार्च 18, 2026 7:03 अपराह्न

printer

दिल्ली में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत

आज राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 31 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चलाये गए बचाव अभियान की कारण आग पर काबू पा लिया गया। विभाग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने कहा कि घटनास्थल से 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें 9 लोगों को मृत बताया गया।