अप्रैल 10, 2026 8:14 पूर्वाह्न

printer

पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव में हुआ कुल 89.87% मतदान

पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव में कल 89.87 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव में यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है। 13 हजार मतदाताओं ने डाक मतपत्रों के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। सेवा मतदाता डाक मतपत्र के जरिए 4 मई को सुबह 8 बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं।

इसके साथ, कुल मतदान प्रतिशत में लगभग एक दशमलव तीन छह प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। इससे कुल मतदान प्रतिशत 91.23 हो जाएगा। मतदान के दिन ड्रोन निगरानी से विल्लियनूर, कलापेट, उझावरकराई, मनवेली और कराईक्काल निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग ने एक लाख 18 हजार रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई।