अक्टूबर 4, 2024 8:59 पूर्वाह्न

printer

पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य की किवु झील में नाव पलटने से 87 लोगों की मौत

पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्‍य की किवु झील में नाव पलटने से 87 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार ने बताया कि 78 लोग अभी भी लपता हैं। दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से कल यह नाव गोमा जा रही थी, इसमें सवार यात्रियों की संख्‍या का पता नहीं लगाया जा सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिसके कारण वह लहरों का सामना नहीं कर सकी और किटुकू बंदरगाह पहुंचने से पहले डूब गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला