मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 7:22 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र के नासिक केंद्रीय कारागार के 80 कैदियों और आठ अधिकारियों ने गांधी शांति परीक्षा दी

महाराष्‍ट्र के नासिक केंद्रीय कारागार के 80 कैदियों और आठ अधिकारियों ने गांधी शांति परीक्षा दी है। यह परीक्षा शांति और अहिंसा के गांधीजी के आदर्शों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित की जाती है। गांधीवादी सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्‍ट बॉम्‍बे सर्वोदय मंडल यह परीक्षा संचालित करता है। परीक्षा देने वाले कैदियों में 70 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। जेल प्रशासन के सक्रिय सहयोग से यह परीक्षा महात्‍मा गांधी की 155वीं जयंती की पूर्व संध्‍या पहली अक्टूबर को आयोजित की गई।