कीनिया में कल रात हुई तेज़ बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। नैरोबी में पुलिस प्रमुख ने आज बताया कि 6 लोग की डूबने और 2 अन्य की कंरट लगने से मौत हुई। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत अभियान जारी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ सकती है। कीनिया एयरवेज़ ने कहा है कि वर्षा के कारण उड़ानों पर असर पड़ा है और कुछ उड़ाने तटीय शहर मोम्बासा की ओर भेजी गई है। बचाव कार्य में सहायता के लिए सेना तैनात की गई है। कल बेहद तेज़ वर्षा शुरू हुई और रातभर जारी रही। जिसके कारण लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
News On AIR | मार्च 7, 2026 5:32 अपराह्न
कीनिया में तेज़ बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत