ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां मैच रद्द हो गया है। रावलपिंडी में लगातार बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी के इस मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।
ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।