मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 6:25 अपराह्न

printer

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में  ध्वजारोहण किया  गया

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में  ध्वजारोहण किया  गया और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रभा वर्मा ने ध्वज फहराया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की अगुवाई में राष्ट्र गीत के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ ही आज का ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम, हिमुडा के उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशहरी, यशपाल तनाइक, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर  उमा कौशल,  प्रदेष कांग्रेस सचिव भूपेंद्र कंवर, राजेश वर्मा, बलदेव ठाकुर,  रमेश कांटा, प्रदेश प्रवक्ता जी एस तोमर सुरजन सिंह जोगटा,  एस के सहगल नगर निगम के पार्षद गोपाल शर्मा, के अतिरिक्त महिला कांग्रेस की बृंदा सिंह, पुष्पा शोबटा, सत्या वर्मा, शांता राजटा कृष्णा जरियाल, उमा मुदलियार, कांग्रेस सेवादल के दिनु राही  मस्त राम, किरपा राम, शकत राम कयशय, सुरेश कुमार,बनीता एंगेल, कुसुम  शरवाण सहित  बबली सल्होत्रा, सतपाल, डॉक्टर दिनेश शर्मा व बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने बड़े हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया और लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया।