जनवरी 26, 2026 6:49 अपराह्न

printer

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के उपराज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

आज 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्‍सेना, विधानसभा अध्‍यक्ष विजेंन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों और दिल्लीवासियों को शुभकामनांए दी है। अपने संबोधन मे श्री सक्‍सेना ने कहा कि संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों को अमृत काल के दौरान भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराना चाहिए।

विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि यह गौरवपूर्ण अवसर हमारे संविधान की शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। वहीं, श्रीमती गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस देशवासियों को संविधान के आदर्शों, कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को और दृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

वहीं दिल्‍ली प्रदेश के कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष देवेन्‍द्र यादव ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को संविधान के मूल्यों पर गर्व और लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला