जनवरी 25, 2026 10:16 अपराह्न

printer

77वें गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की यातायात परामर्श

कल 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने औपचारिक परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से लाल किले तक अपने पारंपरिक मार्ग से निकलेगी। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और प्रतिबंधित समय के दौरान सेंट्रल दिल्ली आने से बचें। आज रात से यातायात प्रतिबंध लागू हो जाएंगे और कल परेड के पूरी होने तक जारी रहेंगे। दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, कर्तव्य पथ आज रात 10 बजे से परेड समाप्त होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। कल सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विजय चौक और इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ पर किसी को भी पार करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, इंडिया गेट के पास सी-हेक्सागन सुबह 9:15 बजे से यातायात के लिए बंद रहेगा। तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर यातायात कल सुबह 10:30 बजे से डायवर्ट किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला