अक्टूबर 19, 2024 7:26 अपराह्न

printer

75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का हुआ समापन

75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का आज  शक्तिपीठ दन्तेवाड़ा से आई मावली माता की डोली और मां दन्तेश्वरी के छत्र की विदाई के साथ समापन हो गया। राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं, पुलिस जवानों ने माई जी को इक्कीस तोपों की सलामी दी।

 

गौरतलब है कि बस्तर दशहरे की शुरूआत श्रावण मास की अमावस्या तिथि को पाट जात्रा विधान के साथ हुई थी।