अगस्त 2, 2025 8:17 पूर्वाह्न

printer

73 बड़े भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर स्टेशन निदेशक तैनात होंगे, भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि भीड़भाड़ वाले 73 प्रमुख रेलवे स्‍टेशनों पर स्‍टेशन निदेशक की तैनाती की जाएगी, जो त्‍योहारों के दौरान स्‍टेशन पर भीड़भाड़ कम करने के लिए तत्‍काल निर्णय ले सकेगा। राज्‍यसभा में कल एक लिखित उत्‍तर में श्री वैष्‍णव ने कहा कि रेलवे स्‍टेशनों के बाहर स्‍थायी होल्‍डिंग एरिया और चौड़े फुट ओवर ब्रिज बनाकर भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाएगा।

 

उन्‍होंने बताया कि होल्डिंग एरिया निर्माण की पायलट परियोजना पांच स्‍टेशनों पर चल रही है। प्रमुख स्‍टेशनों पर सी.सी.टी.वी. निगरानी, वॉकी-टॉकी उद्घोषणा प्रणाली और वार रूम्‍स बनाये जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि केवल क्‍नफर्म टिकट धारकों को प्‍लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। टिकट रहित और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रेलगाड़ी के आने तक बाहर प्रतीक्षा कक्ष में रुकना होगा।