इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के भीषण आग की घटना में सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना बंगाली स्क्वायर के पास हुई जहां एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, घर के बाहर चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी जिसके कारण विस्फोट हुआ। आग तेजी से फैल गई और घर के अंदर रखे चार एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक फट गए जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए एक नया मानक संचालन – एसओपी जारी किया जाएगा।
News On AIR | मार्च 18, 2026 12:33 अपराह्न
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग लगने से अब तक 7 की मौत