छठवीं बैडमिंटन टीम एशिया चैंपियनशिप आज से चीन के किंगदाओ में शुरू हो रही है। एशियाई देशों की पुरूष और महिला राष्ट्रीय टीमें इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी। भारतीय महिलाएं अपना खिताब बरकरार रखने का प्रयास करेंगी। इस बार भारतीय टीम में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही हैं। भारत को थाईलैंड और म्यांमा के साथ ग्रुप-वाई में रखा गया है। तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा, मालविका बंसोड और त्रिशा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद की जोडी भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं।
पुरूष वर्ग में भारतीय टीम को जापान और सिंगापुर के साथ ग्रुप-सी में जगह दी गई है। लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, किदांबी श्रीकांत तथा सात्विकसाईंराज रंडी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी भाारतीय टीम की अगुवाई करेगी। भारतीय पुरूष और महिला टीमें कल से अपना अभियान शुरू करेंगी।