असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों ने कल अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापस लेने का कल अंतिम दिन था। इसके साथ ही, राज्य विधानसभा चुनावों में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इससे पहले, जांच के बाद 789 नामांकन वैध पाए गए थे।
इस बीच, चुनाव से पहले राज्य भर में प्रवर्तन एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। 15 से 26 मार्च के बीच 37 करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें नकदी, शराब, नशीली दवाएं, कीमती धातुएं और मुफ्त उपहारों सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। यह जांच और निगरानी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के प्रयासों के अंतर्गत की गयी है।