भोपाल में 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने धनुष श्रीकांत को हराकर 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला सीनियर राष्ट्रीय खिताब था। इस श्रेणी में धनुष श्रीकांत को रजत पदक मिला। यश वर्धन ने रुद्रांक्ष पाटिल को हराकर कांस्य पदक जीता।
पुरुषों के जूनियर राष्ट्रीय फाइनल में महाराष्ट्र के रुदांक्ष पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पाटिल पूर्व विश्व चैंपियन रहे हैं। इस श्रेणी में कर्नाटक के अभिषेक शेखर ने रजत और हरियाणा के हिमांशु ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल युवा प्रतिय़ोगिता में हिमांशु ने 253.0 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश के यश पांडेय ने रजत पदक और पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ ने कांस्य पदक जीता।