जनवरी 20, 2026 2:30 अपराह्न

printer

658 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी घोटाले में ईडी की झारखंड, मणिपुर और कोलकाता में तलाश

प्रवर्तन निदेशालय- ईडी लगभग 658 करोड़ रूपये की लागत के एक व्‍यापक फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट-आईटीसी घोटाले के मामले में झारखंड, मणिपुर और कोलकाता में तलाश अभियान चला रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार यह मामला वस्‍तु या सेवाओं की वास्‍तविक आपूर्ति किए बगैर फर्जी चालानों के माध्यम से धोखाधड़ीपूर्ण आयकर के लाभ उठाने की आरोपी कम्‍पनियों से जुड़ा है। जांच एजेंसी ने बताया कि सरकारी खजाने को खाली करने के अलावा इस प्रकार की फर्जी दावेदारी हमेशा धन-शोधन और शेल कम्‍पनी नेटवर्क से जुड़ी होती है। आगे की जांच जारी है।