64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में शुरु हो गयी है। पहले दिन हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर की टीमों का दबदबा रहा। बालिका अंडर 17 में दक्षिणी छोटानागपुर ने पलामू और कोल्हान को जबकि उत्तरी छोटानागपुर ने संताल प्रमंडल और पलामू को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक वर्ग में कोल्हान ने पलामू को और उत्तरी छोटानागपुर ने संताल परगना को हराया। अंडर 15 बालक वर्ग में दक्षिणी छोटानागपुर ने पलामू को और संताल प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर को शिकस्त दी।
Site Admin | जुलाई 17, 2025 11:14 पूर्वाह्न
64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में शुरु
