मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 4, 2024 9:22 अपराह्न

printer

हाथरस भगदड़ मामले में 6 लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

हाथरस भगदड़ मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुर्घटना में 121 लोगों की जान गई हैं। पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग आयोजन समिति के सदस्य और सेवादार हैं। भगदड़ मचने के बाद ये लोग घटनास्थल से भाग गए थे। श्री माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। जल्द ही इस आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। पुलिस इसकी भी जांच करेगी कि क्या यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है।

 

श्री माथुर ने बताया कि सभी 121 मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें 112 महिलाएं, दो पुरुष, एक लड़की और 6 बच्चे शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि एफआईआर में भोले बाबा का नाम नहीं है क्योंकि इस आयोजन के लिए अनुमति उनके नाम पर नहीं ली गई थी। हालाँकि, जरूरत पड़ने पर भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी, लेकिन यह सब जांच की दिशा पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि बाबा के आपराधिक अतीत की भी जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला