मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 10, 2024 6:43 अपराह्न

printer

मुंबई के कुर्ला-वेस्‍ट बस दुर्घटना में 7 की मौत और 49 घायल

मुंबई के कुर्ला-वेस्ट में कल रात हुई बस-दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस दुर्घटना में घायल हुए 49 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 

इस बीच, वेस्ट बस के ड्राइवर संजय मोरे को आज अदालत में पेश किया गया और उसे 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 

    मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फड़णवीस ने इस घटना पर गहरा दुख: व्‍यक्‍त किया है। श्री फड़णवीस ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

 

यह दुर्घटना कल रात उस समय हुई जब एक बस पैदल पार पथ और वाहनों के क्षेत्र में अनियंत्रित होकर प्रवेश कर गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला