मई 31, 2025 6:56 अपराह्न

printer

सूडान में ड्रोन हमले में 6 लोगों की मौत और 15 घायल

सूडान में, उत्तरी कोर्डोफन राज्य की राजधानी में आज एक अस्पताल को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में छह लोगों की मृत्‍यु और 15 घायल हो गए। इनमें मरीज, उनके साथी और चिकित्सा कर्मचारी शामिल थे। इस हमले से अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण चिकित्सा सेवाओं बन्‍द करना पड़ा है।

 

    ड्रोन हमला उत्तरी कोर्डोफन के शहर बारा पर तोपखाने की गोलाबारी के साथ हुआ, जिससे नागरिकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया।

 

    सूडानी सशस्त्र बलों-एसएएफ और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स-आरएसएफ के बीच सशस्त्र संघर्ष कोर्डोफन क्षेत्र में तेज हो गया है, जिसमें उत्तर, पश्चिम और दक्षिण कोर्डोफन राज्य शामिल हैं।

 

अप्रैल 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली है, जबकि लाखों लोग अपने घरों को छोडकर जाने पर मजबूर हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला