5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में जल प्रबंधन और संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए।
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। राष्ट्रपति ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने के उत्तर प्रदेश के प्रयासों और विशेष रूप से बुंदेलखंड तथा विंध्य क्षेत्रों में जल संरक्षण में नए प्रयोगों की प्रशंसा की।
राज्य ने 2023 में 17 हजार 900 से अधिक गांवों में नल का जल कनेक्शन प्रदान करने के लिए पुरस्कार जीता। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले को जल प्रबंधन और संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला।