सितम्बर 14, 2025 12:34 अपराह्न

printer

हिंदी दिवस पर गांधीनगर में 5वां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन, भारतीय भाषाओं के समन्वय और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

आज हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग गुजरात में गांधीनगर में 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसमें आज दोपहर बाद हिंदी और भारतीय भाषाओं के समन्वय पर चर्चा होगी। इस सत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद श्री दिनेश शर्मा और वैज्ञानिक श्री आनंद रंगनाथन के संबोधन का कार्यक्रम है।

 

आज दूसरे सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। इसमें अवकाश-प्राप्त एयर मार्शल संजीव कपूर, नौसेना के अवकाश-प्राप्त कैप्टन डी.के. शर्मा, चाणक्य फोरम के प्रधान संपादक और अवकाश-प्राप्त मेजर गौरव आर्या तथा एक निजी चैनल के संपादक गौरव सावंत के शामिल होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला