नवम्बर 19, 2025 10:16 अपराह्न

printer

56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2025 कल से गोआ में आरंभ होगा

56वां ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2025 कल से गोआ में आरंभ होगा। इस नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती परेड के साथ होगी। इस फिल्म महोत्सव में जापान पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। वहीं, स्पेन भागीदार देश और ऑस्ट्रेलिया स्पॉटलाइट देश रहेगा। इस महोत्‍सव में भारत और विश्‍व भर की दो सौ 70 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि महोत्‍सव में 80 से अधिक देशों के फिल्म निर्माता और दर्शक शामिल होंगे।