नवम्बर 28, 2025 6:02 अपराह्न

printer

56वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भव्यता के साथ हो रहा है सम्‍पन्‍न

 
 
56वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो रहा है। महोत्सव का भव्य उद्घाटन 20 नवंबर को परेड के साथ हुआ था। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, महोत्सव निदेशक शेखर कपूर के साथ इस समारोह में शामिल होंगे।
 
 
कई गणमान्य व्यक्तियों के भी इस आयोजन में शामिल होने की आशा है। इस दौरान प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड, सिल्वर पीकॉक अवार्ड और आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी मेडल दिए जाएंगे। इस वर्ष फिल्मोत्सव में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में दिखाई गई जिनमें जापान फोकस कंट्री, स्पेन पार्टनर कंट्री और ऑस्ट्रेलिया स्पॉटलाइट कंट्री रहा।