अक्टूबर 24, 2025 7:45 अपराह्न | 54thmeetingofDelhiKhadi | VillageIndustriesBoard

printer

दिल्ली खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की 54वीं बैठक आयोजित, 17 प्रमुख एजेंडे पर चर्चा की गई

दिल्ली खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की 54वीं बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक में 17 प्रमुख एजेंडे पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख कुटीर उद्योगों के लिए कौशल वृद्धि योजना, कारीगरों को वित्तीय सहायता, और स्वदेशी उत्पादों के लिए साझा बिक्री मंच स्थापित करना जैसे निर्णय शामिल रहे। दिल्‍ली सरकार के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बैठक की अध्यक्षता की।

 

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक भव्य एम्पोरियो स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्देश्‍य दिल्ली में एक जगह जहां देश के लगभग 650 जीआई टैग उत्पादों को व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित और बेचा जाएगा।

 

इस बैठक के दौरान श्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस वर्ष के बजट में 50 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जिससे बोर्ड कारीगरों के प्रशिक्षण, स्किलिंग, फंडिंग और उनके उत्पादों के विपणन तक की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।