जनवरी 8, 2026 1:57 अपराह्न

printer

53वां विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित

53वां विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। यह मेला भारत और विश्व भर के प्रकाशकों, लेखकों, पाठकों और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साथ लाने के लिए मंच प्रदान करेगा। 9 दिन के इस आयोजन में 35 से अधिक देशों के 1000 से अधिक प्रकाशक भाग लेंगे। आकाशवाणी से बातचीत में राष्ट्रीय पुस्तक न्‍यास के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस संस्‍करण में पहली बार आगंतुकों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कतर अतिथि देश है और स्पेन फोकस देश के रूप में मेले में भाग ले रहा है। उन्‍होंने कहा कि पुस्तक मेले में बच्चों के लिए एक विशेष पवेलियन लगाया जाएगा।

श्री मलिक ने बताया कि इस वर्ष पुस्तक मेला, भारतीय सशस्त्र बलों और स्वतंत्रता के बाद से राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भारतीय सैन्य इतिहास – शौर्य और बुद्धिमत्ता @75 विषय के माध्यम से श्रद्धांजलि देगा। उन्होंने कहा कि इस विषय को एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले विशेष रूप से तैयार किए पवेलियन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें पुस्तकें, प्रदर्शनियां, दृश्य प्रस्तुतियां और लाइव कार्यक्रम शामिल होंगे। यह पवेलियन, भारतीय सेना के इतिहास, रक्षा और रणनीति पर पांच सौ से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी के माध्यम से सेना, नौसेना और वायु सेना के महत्‍व को प्रदर्शित करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला