जनवरी 7, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री के प्रगति प्लेटफॉर्म की 50वीं बैठक हुई

शासन में सक्रियता और योजनाओं पर समयबद्ध तरीक़े से अमल के लिए प्रधानमंत्री के अग्रणी प्लेटफॉर्म- प्र‍गति की अब तक 50 बैठक हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने 2015 में इस प्लेटफार्म की शुरुआत की थी जिससे परियोजनाओं की स्थिति की तत्क्षण जानकारी ली जाती है। इसकी बैठकों में बुनियादी परियोजनाओं और लोक शिकायतों की सीधे प्रधानमंत्री द्वारा समीक्षा की जाती है।

प्रगति प्लेटफॉर्म से केंद्र और राज्‍यों के लिए साझा डिजिटल मंच उपलब्ध हुआ है जो सहयोगपूर्ण संघवाद का सशक्‍त उदाहरण है।

प्रगति प्लेटफॉर्म से निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज़ हुई है, परियोजनाओं में देरी के कारणों का समाधान हुआ है और उत्तरदायित्व की संस्कृति स्थापित हुई है।