जम्मू-कश्मीर में आज रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में था। जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि सुबह 2 बजकर 44 मिनट पर पृथ्वी की सतह से 110 किलोमीटर अंदर भूकंप आया। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
Site Admin | जनवरी 9, 2026 2:11 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, ताजिकिस्तान में था केंद्र