मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 16, 2025 8:11 अपराह्न

printer

पूर्वी माली में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान के ढह जाने से 48 लोगों की मौत, कई घायल

पूर्वी माली में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान के ढह जाने से 48 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, माली की खदानों में अक्सर घातक दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, जहाँ खनिक बिना अनुमति के कीमती धातु की खोज करते हैं।

 

शनिवार को हुई दुर्घटना एक खाली पड़ी खदान में हुई, जिसका संचालन पहले चीन की एक कंपनी करती थी।

 

    इस साल माली में यह दूसरी खदान दुर्घटना हुई है। पिछले महीने, कोउलिकोरो क्षेत्र में भूस्खलन से कई खनिकों की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर महिलाएँ थीं। माली अफ्रीका के प्रमुख सोने के उत्पादकों में से एक है।