पाकिस्तान में, पिछले 10 दिनों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में 45 लोगों की मौत हो गई और 105 घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – पीडीएमए ने आज बताया कि मृतकों में 23 बच्चे, 17 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। पीडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि तेज वर्षा के कारण कई जिलों में छतें और दीवारें गिर गईं, जिससे दो दर्जन से अधिक जिलों में लगभग 442 मकानों को क्षति पहुंची है। इस बीच, पीडीएमए के महानिदेशक ने चेतावनी दी है कि 9 अप्रैल तक प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बारिश का एक और दौर आने की आशंका है।
News On AIR | अप्रैल 5, 2026 9:20 अपराह्न
पाकिस्तान में बारिश से 45 की मौत, 105 घायल