45वां फिडे शतरंज ओलंपियाड आज से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में शुरू होगा। इसमें 1800 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत को अमरीका के बाद दूसरी वरीयता दी गई है। चैंपियनशिप में डी. गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानानंद भारत का नेतृत्व करेंगे। विदित गुजराती और पी. हरिकृष्णा के साथ भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। महिला वर्ग में भारतीय टीम में द्रोणावल्ली हरिका, ग्रैंड मास्टर आर. वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव शामिल हैं। जॉर्जिया के बाद भारत को दूसरी वरीयता दी गई है। पिछले संस्करण में भारत ने ओपन और महिला, दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीते थे।
Site Admin | सितम्बर 11, 2024 7:22 पूर्वाह्न
45वां फिडे शतरंज ओलंपियाड आज से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में शुरू होगा
